कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार सुबह मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा आरंभ हुई.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. वह एम्स में भर्ती थे.
उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.
पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन किए.
कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड' में सिंह का पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे.
पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही कतारबद्ध थे और उन्होंने भारतीय राजनीति के इस सौम्य नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.
श्रद्धांजलि के कुछ देर बाद सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निगमबोध घाट पहुंचेंगे
Source :- Ndtv








एक टिप्पणी भेजें